{"_id":"670c2ad8ac1d90c1ba0c66e4","slug":"the-body-of-a-teenager-who-had-gone-out-to-see-the-crop-was-found-in-a-pond-bahraich-news-c-98-1-slko1013-121287-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फसल देखने निकली किशोरी का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फसल देखने निकली किशोरी का तालाब में मिला शव
Mon, 14 Oct 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़िया निवासी आफरीन (13) शनिवार की दोपहर फसल देखने खेत जा रही थी। इस दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
मृतका के चाचा हसनू ने बताया कि भतीजी आफरीन दोपहर में घर से खेत जाने की बात कहकर निकली थी। इस दौरान रास्ते में पैर फिसलने से उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय बच्चों ने डूबने की सूचना घर वालों को दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी आरके पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद