फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a girl missing from the fair was found in a pond

Bahraich News: मेले से लापता युवती का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 29 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 29 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl missing from the fair was found in a pond
तालाब में महिला का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। - स्रोत : ग्रामीण
मटेरा। हरितालिका तीज पर मटेरा के जंगली नाथ बाबा मंदिर परिसर से लापता हुई नवाबगंज सिरसिया निवासी सुनीता का शव बृहस्पतिवार सुबह तालाब में उतराता मिला। शरीर से जेवरात नदारद होने के कारण पुलिस हत्या की आशंका से इन्कार नहीं कर रही है।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर गांव के पास स्थित तालाब में बृहस्पतिवार सुबह शव उतराता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पहुंचन्ने और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। जांच में पता चला कि सुनीता तीन दिन पहले अपनी चचेरी बहन केसरानी के साथ मंदिर में जल चढ़ाने आई थी। इसके बाद मेले में अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन


पिता ननकऊ ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर पहले ही मटेरा थाने में दे दी थी। प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह ने बताया कि मौत की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है। सीओ प्रद्युम्न कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस लूट और प्रेम संबंधों की दिशा में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस बहराइच पहुंचे पिता ने बताया कि बेटी की शादी इसी वर्ष 07 मई को हुई थी। मेले में बेटी के लापता होने की सूचना घटना के तत्काल बाद भतीजी से मिली थी। उससे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। इसके बाद बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed