फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a father of three children was found hanging from a noose

Bahraich News: फंदे से लटकता मिला तीन बच्चों के पिता का शव

Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a father of three children was found hanging from a noose
बहराइच। ग्राम पंचायत भौखारामाफी निवासी नसीम (25) का शव रविवार की रात संदिग्ध हालात में उसके घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनोंं में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली कैसरगंज पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली के भौखारामाफी मोबीन ने बताया कि उनके भतीजे नसीम को दो बेटे व एक छह माह की बेटी है। रविवार को वह खा-पीकर सोने चला गया था, कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटकता मिला। चाचा मोबीन ने बताया कि नसीम नशे का आदी था और रविवार को भारी मात्रा में शराब पीकर आया था। ऐसे में आशंका है कि शराब के नशे में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed