फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The attack happened in February, when he took shelter in the court, a case was registered now

Bahraich News: फरवरी में हुआ था हमला, कोट की शरण ली तो अब दर्ज हुआ केस

Wed, 20 Aug 2025 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The attack happened in February, when he took shelter in the court, a case was registered now
बहराइच। ग्राम हरिहरपुर रैकवारी में जमीन विवाद को लेकर फरवरी में दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सोमवार को कोतवाली देहात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ग्राम हरिहरपुर रैकवारी निवासी राजकुमार ने कोर्ट पर दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा था कि 28 फरवरी 2025 की सुबह करीब सात बजे उनके पिता रामसागर दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के ही विपक्षी गांठू, धीरज, अम्बऊ और अवधेश धारदार हथियारों से लैस होकर घर पर आ धमके। विपक्षी रामसागर से अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने लगे, मना करने पर उन्होंने रामसागर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर राजकुमार, उसके चाचा हरिराम और पत्नी रामावती बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। हमले में हरिराम का दाहिना अंगूठा टूट गया और राजकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन पर टांके लगे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed