{"_id":"57151de44f1c1bae358b47cb","slug":"the-angry-villagers-protest-for-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कटहा के कार्डधारकों को कोटे का राशन और केरोसिन नहीं मिल रहा है। इससे सभी परेशान हैं। शिकायत करते हैं तो कोटेदार अपशब्दों का प्रयोग कर फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देकर भगा देता है। इससे आजिज ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कार्रवाई न होने पर सड़क जाम कर आंदोलन को और तेज करने की बात कही है।
विकास खंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत कटहा के ग्रामीणों को राशन और केरोसिन के लिए आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मैकूलाल व प्रधान तरन्नुम ने बताया कि कोटेदार गोरखनाथ के पास गांव का कोटा है।
लेकिन बीते कई महीने से गांव के कार्डधारकों को अनाज, केरोसिन, चीनी का वितरण नहीं कर रहा है। गोदाम से उठान के बाद खाद्यान्न को बाजार में बेच देता है। इन सभी का कहना है कि शिकायत करने पर कार्डधारकों के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता करते हुए फर्जी मामलों में फंसाने की भी धमकी देता है। ग्रामीणों ने इस मामले में ग्राम प्रधान फातिमा को अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने भी कोटेदार से शिकायत की, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी। इस पर परेशान ग्रामीण सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य मैकूलाल, प्रधान फातिमा, तरन्नुम, सिराजुलहक और छबीले यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट आ पहुंचे। सभी ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कोटे को निरस्त कर नया चयन करवाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को हस्ताक्षरित पत्र सौंपा। सप्ताह भर के अंदर कार्रवाई न होने पर सड़क जाम कर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में साबिर, फिरोज, दिनेश, बृजेश समेत 100 से अधिक ग्रामीण शामिल रहे।