{"_id":"66b3ef7e461424dc0c040094","slug":"textile-merchant-dies-three-injured-after-loader-overturns-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-118224-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लोडर पलटने से कपड़ा व्यापारी की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लोडर पलटने से कपड़ा व्यापारी की मौत, तीन घायल
Thu, 08 Aug 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज/बहराइच। लोडर पलटने से घायल एक कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। एक अन्य हादसे में कैसरगंज में ट्रक ने सात से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे सभी क्षतिग्रस्त हो गए।
बहराइच से लोडर आठ सवारियों को लेकर मंगलवार की रात श्रावस्ती जिले में गया था। जब सोनवा थाना के चंदरखा बाजार के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार गौसपुर निवासी तेजराम (28) सहित चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां रामतेज की हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के मौसा संदीप कुमार ने बताया कि वह कपड़ा व्यापारी थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। मौत से पिता बाबादीन सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के हुजूरपुर कैसरगंज मार्ग पर बुधवार को हुजूरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने सड़क पर खड़ीं चार कारें, एक ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित तीन बाइकों में टक्कर मार दी। इसके बाद आगे जाकर दुकान में लगे टीनशेड में जाकर भिड़ गया। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।