फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Testing machine in medical college is bad, patient upset

मेडिकल कॉलेज में जांच मशीन खराब, मरीज परेशान

Thu, 08 Oct 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Testing machine in medical college is bad, patient upset
बहराइच। मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी के बायो केमिस्ट्री में स्थापित सेलेक्ट्रा मशीन बुधवार देर शाम खराब हो गई। इससे गर्भवती महिलाओं व अन्य को एलएफटी व केएफटी समेत अन्य जरूरी रिपोर्ट नहीं मिल पा रही हैं। मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं। इंजीनियरों की टीम मशीन दुरुस्त करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

स्व शासी राज्य मेडिकल कॉलेज की पैथॉलाजी में बायो केमिस्ट्री विभाग में सेलेक्ट्रा मशीन स्थापित है। इससे गर्भवती महिलाओं की जांच के बाद सीवीसी रिपोर्ट मिलती हैं। इसके अलावा एमवी विडाल, हाई रिपोर्ट आदि होती है। लेकिन बुधवार को सेलेक्ट्रा मशीन मशीन खराब हो गई थी, जिससे इस मशीन से एलएफटी, केएफटी व लिपिट प्रोफाइल जांच नहीं हो पा रही है। जबकि गर्भवती महिलाएं बड़ी संख्या में जांच के लिए पहुंच रही हैं। शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी अर्चना गुरुवार को जांच कराने पहुंचीं। लेकिन पैथालॉजी की ओर से एलएफटी जांच नहीं मिल सकी। जबकि गर्भवती की हालत गंभीर बनी हुई थी। इस मामले में सीएमएस डॉ. डीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सेलेक्ट्रा मशीन खराब हुई थी, जिसे सही करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। मशीन दुरुस्त होने के बाद मरीजों को सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed