फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tent businessman dies due to electric shock

Bahraich News: करंट की चपेट में आकर टेंट व्यवसायी की मौत

Thu, 20 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 20 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tent businessman dies due to electric shock
 सुजौली थानाक्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। 
बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के गुलरा गांव में बुधवार को ग्रामीण के घर में आयोजित मुंडन कार्यक्रम के दौरान टेंट लगाते समय व्यवसायी करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। आसपास मौजूद लोग उनको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी के गुलरा गांव में बुधवार को ग्रामीण हीरालाल के घर में बेटे का मुंडन कार्यक्रम था। जिसमें पड़ोसी टेंट व्यवसायी निखिल गुप्ता (22) टेंट लगाने का कार्य कर रहे थे। परिजनों के अनुसार इसी दौरान टेंट में लगी एलईडी लाइट का तार जोड़ते समय निखिल करंट की चपेट में आ गए। उन्हें करंट लगता देख वहां मौजूद लोगों ने डंडा मारकर करंट की चपेट से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन

सुजौली थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। अगर किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था निखिल
परिजनों ने बताया कि निखिल चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटा भाई अमन (13), बहनें साक्षी (11) व सोनाक्षी (9) हैं। पिता की आंखों की रोशनी जा चुकी है। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी निखिल के कंधों पर ही थी। मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।


कई घंटों तक तेल से की मालिश
चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद भी परिजन निखिल को मृत न मानते हुए शव को घर ले आए। परिवार की महिलाएं उनके जिंदा होने की आस में कई घंटों तक उनके शरीर की तेल से मालिश करती रहीं। लेकिन वे होश में नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed