{"_id":"642db6d1f5fd3179a209cba5","slug":"ten-policemen-including-an-inspector-from-here-and-there-bahraich-news-c-13-1-167668-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एक निरीक्षक सहित दस पुलिसकर्मी इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एक निरीक्षक सहित दस पुलिसकर्मी इधर से उधर
Wed, 05 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। एसपी प्रशांत वर्मा ने मंगलवार रात तीन चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। पुलिस लाइन में मौजूद एक निरीक्षक को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया।एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए निरीक्षक दिलीप कुमार शुक्ला को चुनाव सेल प्रभारी बनाया गया है। विशेश्वरगंज थाने के धनुही चौकी प्रभारी राजीव मिश्रा को कोतवाली मुर्तिहा के अमृतपुर पुरैना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अमृतपुर पुरैना के चौकी प्रभारी हरीश सिंह को खैरीघाट के वैवाही चौकी की कमान दी गयी है।
वैवाही चौकी प्रभारी रामप्रकाश चन्द्र को धनुही चौकी भेजा गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राम सहोदर को जरवलरोड थाना, राज कुमार को पयागपुर थाना, सुशील कुमार सिंह को विशेश्वरगंज, वीरपाल सिंह को मोतीपुर थाना और मोतीपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक वीर बहादुर यादव को हुजूरपुर थाने में तैनाती दी गई है।