{"_id":"647ccd941239a020590410e6","slug":"tempo-and-e-rickshaw-will-have-different-color-on-every-route-bahraich-news-c-13-1-271829-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हर रूट पर टैंपो व ई-रिक्शे का होगा अलग-अलग रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हर रूट पर टैंपो व ई-रिक्शे का होगा अलग-अलग रंग
Sun, 04 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कड़ी धूप के बीच घंटों जाम में रेंगने से शहर वासियों को बहुत जल्द निजात मिलने वाली है। जाम का मुख्य कारण बनने वाले टैंपो व ई-रिक्शे का रूट और रंग निर्धारित होने वाला है ताकि दूसरे रुट पर जाने पर इनकी पहचान हो सके। जाम से निजात दिलवाने की यह सारी कवायद बस एक सप्ताह के भीतर कागजों और अगले 15 दिनों के भीतर जमीन पर उतरने वाली है।
जाड़ा हो गर्मी शहर की प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम से शहर वासियों को निजात नहीं मिल रही है। जाम के चलते शहर वासियों को बरसात, कड़ी धूप और ठंड के बीच घंटों सड़कों पर रेंगना पड़ रहा है। राहगीरों में शासन-प्रशासन को लेकर रोष देखने को मिल रहा है। राहगीर जाम का मुख्य कारण सड़कों के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण, टैंपो-ई-रिक्शे के अनियंत्रित संचालन और पार्किंग की कमी बता रहे थे। राहगीरों की इस मांग के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने राहगीरों को जाम से निजात दिलाने और शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की कार्ययोजना तैयार की है।
इसके तहत उन्होंने एआरटीओ को पत्र लिखकर एक सप्ताह के भीतर टैंपो व ई-रिक्शे की संख्या और उनका स्पष्ट रुट चार्ट तलब किया है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के प्रमुख चौराहे जहां पर अधिकतर जाम लगता है, उनकी रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
पार्किंग स्थल को लेकर 15 प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस
जाम लगने की प्रमुख वजहों में से एक पार्किंग स्थल को लेकर भी प्रशासन अब सख्त हो गया है। शहरी क्षेत्र के ऐसे प्रतिष्ठान स्वामी जिन्होंने सिर्फ कागजों में पार्किंग स्थल दर्शाया है और पार्किंग की जगह का इस्तेमाल वह अन्य रुप से कर रहे हैं। ऐसे प्रतिष्ठान स्वामियों पर भी अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नक्शे में पार्किंग स्थल दर्शाने के बाद भी पार्किंग की सुविधा न देने वाले 15 शॉपिंग माॅल, होटल, दुकान स्वामियों को नोटिस दिया गया है। साथ ही ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों का चिह्नीकरण व नोटिस की कार्रवाई जारी है।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान
शहरवासियों को जाम से पूरी तरह निजात दिलवाने के लिए अवैध अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि ईओ नगर पालिका, सीओ यातायात व अन्य जिम्मेदारों के साथ बैठक कर प्रमुख स्थानों का चिन्हांकन किया जाएगा।
बोर्ड की पहली बैठक में जाम पर बनेगी योजना : सुधा देवी
जाम से लोगों को होने वाली समस्या को लेकर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधा देवी भी फिक्रमंद हैं। सुधा देवी ने बताया कि जाम प्रमुख समस्या है, इसको लेकर एक स्पष्ट योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की पहली बैठक में ही अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जाम को लेकर चर्चा कर कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में फुटपाथ क्षतिग्रस्त है, उनको सही करवाया जाएगा। साथ ही व्यापार मंडल के साथ बैठक कर अवैध अतिक्रमण से निजात के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
टैंपो व ई-रिक्शे के रुट निर्धारण के लिए एआरटीओ को पत्र लिखकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही उसे सख्ती के साथ लागू करवाया जाएगा। साथ ही विभिन्न रुटों के सवारी वाहनों का रंग भी निर्धारित किया जाएगा। पार्किंग स्थल को लेकर अभियान शुरु किया गया है।
शालिनी प्रभाकर, सिटी मजिस्ट्रेट