फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Temperature reached again 42 degrees

तापमान फिर पहुंचा 42 डिग्री

Tue, 31 May 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
तराई में सूरज की तपिश थम नहीं रही है। मंगलवार को पारा एक बार फिर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगाें को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। गर्मी से लोग बेहाल दिखेे। मौसमविदों के मुताबिक अभी तापमान और बढ़ेगा। गर्मी के साथ उमस परेशान करेगी। 
विज्ञापन


तराई में मौसम के तेवर नरम होते नहीं दिख रहे हैं। दो दिन तक मामूली नरमी के बाद मंगलवार सुबह चिलचिलाती धूप से लोगों का सामना हुआ। 10 बजते-बजते घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर 12 बजे के आसपास गर्म पछुवा हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन


इससे घर से निकलने वाले लोगों ने सूरज की तेज किरणों और धूल से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर में सन्नाटा दिखा। सबसे अधिक दिक्कत मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवाएं पश्चिमोत्तर दिशा में सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में सूरज की तपिश और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed