{"_id":"b5a4486453cdb0479840ff6d320c5de0","slug":"tell-your-problem-to-helpline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइन पर समस्याएं करा सकेंगे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पलाइन पर समस्याएं करा सकेंगे दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 04 Jul 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया ई-उत्तर प्रदेश सप्ताह के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट ई-गर्वनेंस सेल का उद्घाटन जिलाधिकारी अभय कुमार ने किया।
आमजन के लिए हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की गई है। डीएम ने डिजिटल लॉकर की भी शुरुआत की।
जिलाधिकारी अभय ने कि चिकित्सालय में चिकित्सक एवं औषधि, सफाई, खाद-बीज, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मिड-डे मील, मनरेगा, सिंचाई समेत अन्य समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805260 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।
जिस पर कार्यरत कर्मचारी मौके से ही संबंधित विभाग को शिकायत की जानकारी देकर उसके निस्तारण की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।
इसका पर्यवेक्षण ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की ओर से करते हुए एडीएम के माध्यम से प्रतिदिन की रिपोर्ट दी जाएगी।
डीएम ने ई-उत्तर प्रदेश सप्ताह के तहत एडीएम विद्याशंकर सिंह का डिजिटल लॉकर बनाया। उन्होंने स्कूलों में शिविर लगाकर डिजिटल लॉकर बनाने का निर्देश डीआईओएस रवींद्र सिंह को दिया।