{"_id":"6a5d1774508c654d1501a367","slug":"teenager-leaves-home-and-reaches-varanasi-after-finding-love-on-social-media-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-153466-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सोशल मीडिया पर प्यार, घर छोड़ वाराणसी पहुंची किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सोशल मीडिया पर प्यार, घर छोड़ वाराणसी पहुंची किशोरी
विज्ञापन
बहराइच। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली तो नगर क्षेत्र की एक किशोरी घर छोड़कर वाराणसी के सारनाथ स्थित अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश शुरू की। करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने किशोरी को सारनाथ से बरामद कर उसके प्रेमी के साथ बहराइच ले आई।
नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की कुछ सप्ताह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से सारनाथ निवासी मुकेश प्रजापति से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। लगभग एक सप्ताह पहले किशोरी बिना किसी को बताए घर से निकलकर सारनाथ पहुंच गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सर्विलांस के जरिए लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम सारनाथ पहुंची और किशोरी को उसके प्रेमी के साथ खोजकर बहराइच ले आई है। थाना प्रभारी दरगाह रामाज्ञा सिंह ने बताया कि रविवार शाम को बहराइच पहुंचने पर दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।