{"_id":"616478dc8ebc3e62546e6a59","slug":"teenager-kidnapped-and-murdered-dead-body-found-in-pond-bahraich-news-lko599674080","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का अपहरण कर हत्या, तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का अपहरण कर हत्या, तालाब में मिला शव
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। घर से निकले किशोर का रविवार की देर रात अपहरण हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब किशोर का पता नहीं चला तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार की देर शाम उसका शव बगल के गांव में स्थित तालाब से बरामद हुआ। किशोर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि उसकी अपहरण कर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा गांव निवासी अंश सिंह (14) पुत्र राकेश सिंह रविवार की दोपहर घर से स्नान करके निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद किशोर का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने गांव के आसपास व रिश्तेदारों में पूछताछ की, लेकिन कहीं भी किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। किशोर के गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
अनहोनी की आशंका में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर के पिता ने गायब होने की सूचना पयागपुर थाने में दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार की देर शाम उसका शव पास के ककरहवा गांव के तालाब में मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
मां बेटे की मौत से रो-रोकर हो जा रही बेहोश
किशोर को घर से निकले 24 घंटे से अधिक हो गए है, लेकिन कोई सुराग नही लगा है। परिजनों ने पूरी रात जगकर ही काटी है। परिजनों की नजर घर की चौखट पर लगातार बनी रही। उन्हें यह उम्मीद रही कि शायद किशोर कहीं से भटकता हुआ घर वापस आ जाए, लेकिन सोमवार की देर शाम तक किशोर का कोई पता नहीं लगा। परिजन के साथ पुलिस भी ढूंढ़ने में रहे। रात को जब शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। मां अपने बेटे का शव देखकर पछाड़ें खाकर बेहोश हो जा रही है।