{"_id":"64f8bc5429f36d14eb0d4b18","slug":"teenager-injured-in-crocodile-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-2914-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मगरमच्छ के हमले में किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मगरमच्छ के हमले में किशोर घायल
Wed, 06 Sep 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। नाले के किनारे नित्यकर्म के लिए गए एक किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज के ग्राम सेमरी घटही निवासी अजय कुमार (15) पुत्र राम प्रताप बुधवार सुबह लगभग 6 बजे एक नाले के पास नित्यकर्म के लिए गया था। उसी दौरान मगरमच्छ ने किशोर पर पीछे से हमला कर दिया। मगरमच्छ ने पहले युवक के सिर को जबड़े में दबोचने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से अपने को छुड़ाया। मगरमच्छ से बचने में उसका दाहिना हाथ जख्मी हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला वन टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोर को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी मुर्तिहा रत्नेश कुमार यादव ने बताया कि वन विभाग नियमानुसार कार्यवाही कर रहा है। डीएफओ के निर्देश के बाद सहायता दी जाएगी।