फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager dies under suspicious circumstances, accused of torture

Bahraich News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 07:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Jan 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies under suspicious circumstances, accused of torture
बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोरी के रिश्तेदारों ने सौतेली मां पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मौत पर संदेह जताया और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

समतलिया गांव निवासी खुशबु (14) की बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। मृतका के पिता अनिल कुमार ने बताया बेटी के पेट में बीते दो दिनों से दर्द हो रहा था, बीमारी के चलते मौत हुई है। वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। किशोरी की मौत की सूचना नवाबगंज थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी मौसा गोली वर्मा को लगी तो उन्होंने पुलिस से सौतेली मां पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। किशोरी की मां की मौत होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। नवाबगंज थानाध्यक्ष शीला यादव ने बताया पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed