फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager attacked by jackal while cutting grass; condition critical.

Bahraich News: घास काटने गई किशोरी पर सियार का हमला, हालत गंभीर

Fri, 19 Jun 2026 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager attacked by jackal while cutting grass; condition critical.
सियार के हमले में घायल सावित्री। 
पयागपुर। इमलियागंज गांव में बृहस्पतिवार शाम घास काटने गई किशोरी पर सियार ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी के शोर मचाने पर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने हमलावर सियार को भगाया। घायल किशोरी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी सावित्री (14) बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे मवेशियों के लिए घास काटने गांव के बाहर गई थी। वह घास काटकर लौट रही थी, तभी झाड़ियों से निकले सियार ने उस पर हमला कर दिया और उसके पैर को अपने जबड़े में जकड़ लिया। इससे घबराकर किशोरी चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया। सियार के हमले से सावित्री के पैर और पीठ पर गंभीर जख्म आ गए। परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed