{"_id":"684c9744738b3620b50b05e4","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-from-a-noose-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132119-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
Sat, 14 Jun 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत रामपुर बरई निवासी मोहिनी (14) का शव शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध हालात में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनोंं में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रिसिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के पिता जुगुल किशोर ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी के साथ एक रिश्तेदार का कुशलक्षेम जानने के लिए मेडिकल कॉलेज बहराच गए थे। मोहिनी घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 12 जब वह घर लौैटे तो मोहिनी का शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटकता मिला। उन्होंंने बताया कि मोहिनी ने फांंसी क्यों लगाई, इसकी जानकारी उन्हेंं नहीं है। थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।