{"_id":"6a6b961a4629b0738c0cbc4f","slug":"teenage-girl-missing-from-nepal-caught-crossing-the-border-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154126-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल से लापता किशोरी बॉर्डर पार करते पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल से लापता किशोरी बॉर्डर पार करते पकड़ी गई
विज्ञापन
बाबागंज। भारत-नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार को एक 16 वर्षीय नेपाली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ी गई। वह एक नेपाली युवक के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी। जांच में पता चला कि किशोरी के लापता होने का मामला नेपाल में पहले से दर्ज था।
एसएसबी नानपारा की सीमा चौकी मुर्तिहा पर जवानों ने नियमित जांच के दौरान उन्हें रोका। पूछताछ और दस्तावेज की जांच में मामला संदिग्ध लगा। दोनों के बयानों में भिन्नता पाई गई। एसएसबी ने किशोरी की उम्र का सत्यापन कराया, जिससे उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। एसएसबी ने तत्काल नेपाल पुलिस और सामाजिक संस्था मैत्री, नेपाल से संपर्क किया। नेपाल पुलिस ने अपने अभिलेखों में किशोरी की गुमशुदगी की पुष्टि की। कानूनी प्रक्रिया के बाद किशोरी को सुरक्षित बचाकर एनजीओ मैत्री, नेपाल को सौंप दिया गया। युवक को आगे की जांच के लिए नेपाल पुलिस को सौंपा गया।
सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि किशोरी भारत कब और किन परिस्थितियों में पहुंची थी। यह भी जांच की जा रही है कि युवक उसे किस उद्देश्य से कहां ले जा रहा था। किशोरी के गुमशुदा होने और संदिग्ध सीमा पार करने के प्रयास को देखते हुए। मानव तस्करी समेत अन्य संभावित पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।