फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teen injured in jackal attack dies after one and half month

Bahraich News: सियार के हमले में जख्मी किशोर की डेढ़ माह बाद मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 28 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teen injured in jackal attack dies after one and half month
पयागपुर (बहराइच)। सियार के हमले में जख्मी ग्राम पंचायत खजुरी निवासी कन्हैयालाल (17) की शुक्रवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पिता ने सीएचसी पयागपुर के स्वास्थ्य कर्मियों को इंजेक्शन लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही एंटी रैबीज के बजाय टिटनेस का इंजेक्शन लगाने की बात कही है।
विज्ञापन



पयागपुर थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी शिवकुमार ने बताया कि 13 जून को वह बेटे कन्हैयालाल के साथ खेत में काम कर रहे थे। उस दौरान अचानक पहुंचे सियार ने उन पर हमला कर दिया। बचाने दौड़े बेटे पर भी सियार ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन


बेटे को सीएचसी पयागपुर लेकर गए थे। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि सीएचसी में तैनात कर्मी ने बाहर से एक इंजेक्शन मंगवाकर लगाया और फिर 16 जून को आने की बात कही। 16 जून को जाने पर एंटी रेबीज के चार इंजेक्शन चार-चार दिन के अंतराल पर लगाई गई, लेकिन कोई आराम नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार ने आरोप लगाया कि हमले के 72 घंटे में इजेक्शन लगना जरूरी बताया जाता है, लेकिन कर्मियों ने पहले दिन एंटी रैबीज के बजाय टिटनेस का इंजेक्शन लगा दिया, जिसके चलते बेटे की हालत खराब हो गई और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए। वहां से चिकित्सकोंं ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा में इलाज के दौरान शुक्रवार रात बेटे की मौत हो गई।




एंटी रेबीज के इंजेक्शन हर सोमवार और शुक्रवार को लगाए जाते हैं। कन्हैया लाल को भी एंटी रेबीज के पांच इंजेक्शन लगाए गए हैं। अगर कहीं कोई लापरवाही हुई होगी, तो शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. धीरेंद्र तिवारी, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed