{"_id":"5d7bc8518ebc3e93c734b174","slug":"teachers-protest-against-the-prerna-app-bahraich-news-lko481354572","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को शिक्षक संघ के धरने को संबोधित करते पदाधिकारी व मौजूद ?
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी शिक्षकों का धरना जारी रहा। इस दौरान शिक्षकों ने प्रेरणा एप का विरोध करते हुए इसके खिलाफ लखनऊ से लेकर दिल्ली तक आंदोलन चलाए जाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष आनंद पाठक ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण पर ध्यान नहीं दे रही है। अब सरकार उनके अपमान पर उतर आई है। प्रेरणा एप को शिक्षक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
संयोजक दीनबंधु शुक्ला ने कहा कि शिक्षक अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। सम्मान के खिलाफ जो भी जाएगा, उसको शिक्षकों के विरोध का सामना करना ही पड़ेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करने का मन बना चुके हैं। अब कोई कदम पीछे नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
संरक्षक केके पांडेय व कर्मचारी नेता आरके वर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर आंदोलन करने को तैयार हैं। धरने को कोषाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र, बृजेश तिवारी, घनश्याम मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर शैलेंद्र वर्मा, पंकज वर्मा, अभिषेक दीक्षित, डॉ. जसवंत सिंह, निरंकार जायसवाल, मनीष मिश्र, भुवनेश्वर पाठक, उदयशंकर त्रिपाठी, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।