{"_id":"571277da4f1c1bfc6b4a6ab8","slug":"teachers-of-the-school-s-mission-unperturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान के प्रति शिक्षक बेफिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान के प्रति शिक्षक बेफिक्र
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक ओर जहां बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं वहीं स्कूल चलो अभियान को लेकर शिक्षक बेफिक्र हैं। शनिवार को भिनगा में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जब शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर बच्चों ने खुद ही स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली।
नवीन शिक्षा सत्र को प्रारंभ हुए एक पखवारा बीत गया है। इसके बावजूद विद्यालयों में नए बच्चों का नामांकन न के बराबर है। जिसे बढ़ाने के लिए डीएम व सीडीओ सहित बीएसए द्वारा शिक्षकों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
मगर इन निर्देशों का शिक्षक कितना अनुपालन कर रहे हैं? यह शनिवार को भिनगा नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी में देखने को मिला। यहां से शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।
विज्ञापन
इसके लिए बुधवार को ही तैयारियां कर ली गई थीं। मगर शनिवार को सुबह सवा दस बजे तक शिक्षक नहीं पहुंचे। इस पर मायूस छात्र-छात्राओं ने गर्मी से बचने के लिए रसोइए की उपस्थिति में स्कूल चलो रैली निकाली। बीएसए महेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा में प्रधान शिक्षिका के नेतृत्व में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो रैली निकाली। वहीं, जमुनहा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में निकाली गई स्कूल चलो अभियान की रैली में छात्रों की संख्या कम रही।