{"_id":"6a72277622fafd119c0d58b9","slug":"teachers-eyes-are-fixed-on-the-high-courts-verdict-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-154504-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईकोर्ट के फैसले पर टिकीं शिक्षकों की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईकोर्ट के फैसले पर टिकीं शिक्षकों की निगाहें
Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सौ से अधिक शिक्षक हाईकोर्ट में अपने लिए न्याय की अर्जी लगाए हुए हैं। इनके मुकदमे की सुनवाई पांच अगस्त को कोर्ट नंबर 6 में है। मुकदमे की पैरवी कर रहे विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी तथा अन्य 262 याचियों की नियुक्ति वर्ष 2003 में हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई थी। तीन माह काम कराने के बाद एक सामूहिक आदेश के तहत बर्खास्तगी कर दी गई। आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई तो कार्यावधि का वेतन देने तथा बहाली का आदेश दिया गया। इस आदेश का अनुपालन करते हुए कार्यावधि का वेतन तो सभी को दिया गया लेकिन बहाली केवल 25 लोगों की हुई। उसके बाद से शेष अपनी तैनाती के लिए हाईकोर्ट से न्याय मांग रहे हैं। बुधवार को इसी मामले की सुनवाई है।
विज्ञापन