{"_id":"7de1cc1c6dc862420348a64236f63938","slug":"teachers-displays-against-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 21 Aug 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को शिक्षक संघ ने हुंकार भरी। डीआईओएस कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए शिक्षक नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन को वृहद बनाने की चेतावनी भी दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के तत्वाधान में शुक्रवार को जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्रित हुए।
यहां सभी ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना शुरू कर दिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अधिकतर शिक्षक विनियमितीकरण की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों को घोषणा के बावजूद सरकार मानदेय नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को अब तक पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान नहीं किया गया है। यह शिक्षकों के साथ विश्वासघात है।
जिला महामंत्री डॉ. राजेश सिंह ने सीटी से एलटी ग्रेड की विसंगति को दूर करने का मुद्दा उठाया। सभी शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि अरसे से नियमित वेतन प्रदान नहीं किया जा रहा है।
मूल्यांकन और कक्ष निरीक्षण का पारिश्रमिक भी लंबित है। धरने को प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, रमाकांत उपाध्याय, ललित दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के हक की लड़ाई के लिए जरूरत पड़ेगी तो सड़क पर उतरा जाएगा। प्रदर्शन के बाद डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा गया।