{"_id":"5f8f15748ebc3e9b75440a3a","slug":"teacher-kills-wife-for-not-getting-dowry-bahraich-news-lko5462785169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर शिक्षक ने पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर शिक्षक ने पत्नी को मार डाला
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज बाजार में किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहे शिक्षक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
इटावा जिला निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा ने अपनी बेटी मोनी उर्फ उदिता (25) की शादी औरैया जिला निवासी हरिशंकर अवस्थी के बेटे अंकित अवस्थी के साथ लगभग तीन साल पहले की थी। अंकित अवस्थी बहराइच में हुजूरपुर के प्राथमिक विद्यालय देवनपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह कैसरगंज थाना क्षेत्र के ऐनी रोड पर किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार देर शाम इनकी पत्नी की मौत हो गई। शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला।
सूचना पर मायके वाले बहराइच पहुंचे। मोनी के पिता सुरेश चंद्र मिश्रा ने कैसरगंज कोतवाली में दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।