{"_id":"5d810fc18ebc3e015f5667fd","slug":"teacher-furious-over-insult-performed-bahraich-news-lko4820672186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमान पर भड़के शिक्षक, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपमान पर भड़के शिक्षक, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कैसरगंज में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। एक निजी न्यूज चैनल में शिक्षकों को नौ हजार करोड़ रुपयों का चोर कहने की खबर से सोमवार को जिले के शिक्षक आंदोलित रहे। इसे लेकर शिक्षकों ने कैसरगंज में नारेेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कैसरगंज को सौंपा।
दिल्ली से संचालित एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर रात 10 बजे प्रसारित घंटी बजाओ कार्यक्रम में चैनल के एंकर ने उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रेरणा एप से हाजिरी की सेल्फी नही देने से जुड़ी खबर चलायी थी।
चैनल ने सरकार की ओर से शिक्षा पर खर्च किये जा रहे 9617 करोड़ रुपयों की चोरी का जिम्मेदार परोक्ष रूप से शिक्षकों को ठहराया। साथ ही प्रदेश के शिक्षकों को भ्रष्ट कहा। इसकी जानकारी होने पर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई। विकास खंड कैसरगंज, जरवल और हुजूरपुर क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक अपने-अपने विद्यालय से शिक्षण कार्य करने के बाद तहसील परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्या को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक रफीक ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के कंधों पर शिक्षण के साथ ही सभी राष्ट्रीय दायित्व इलेक्शन ड्यूटी, जनगणना, बोर्ड परीक्षा आदि जैसे 20 अतिरिक्त कार्य होते हैं। इसके बावजूद चैनल द्वारा दो साल पुराना वीडियो दिखाकर उन्हें अकारण गैरहाजिर रहने वाला बताकर नकारा दिखाने का प्रयास कुंठा से प्रेरित लगता है।
जरवल के शिक्षक लोकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी शिक्षक ईमानदारी से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह की खबरें प्रकाशित करने से शिक्षकों की छवि धूमिल करना है। इस मौके पर उबैदुर्रहमान, अखंड प्रताप सिंह, रानू ठाकुर, रसल रघुवंशी, मनोज सिंह, अदनान शाकिर, आराधना शुक्ला, विनीत गुप्ता, बृजेश दूबे आदि मौजूूद रहे।