{"_id":"5d9390bd8ebc3e014e2806d7","slug":"teacher-educate-students-for-environmental-protection-bahraich-news-lko484650020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करें शिक्षक
विज्ञापन
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग व डब्लूडब्लूएफ के संयुक्त तत्वावधान में मोतीपुर रेंज में शुरू किया
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। वन्य प्राणि सप्ताह के तहत मंगलवार को बहराइच वन प्रभाग परिसर में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उधर कतर्निया में भी वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
वन्य प्राणि सप्ताह के तहत बहराइच वन प्रभाग परिसर में हम और हमारा पर्यावरण विषय पर चित्रकला और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं का योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा पांच से आठ और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए शिक्षकों को अपना योगदान देना चाहिए। उप प्रभागीय वनाधिकारी नानपारा पीएस त्रिपाठी व पीसी पांडेय नेे निर्णायक की भूमिका निभायी। क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। चकिया रेंज के जूनियर हाईस्कूल जोगनिया, कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय खासेपुर, अब्दुल्लागंज रेंज के प्राथमिक विद्यालय चरदा और नानपारा के अंगनूपुरवा में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
उधर कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग जागरूकता रैली तथा निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। वन्य प्राणी सप्ताह के प्रथम दिन मोतीपुर इको पर्यटन परिसर से क्षेत्रीय वनाधिकारी मोतीपुर आनंद प्रसाद आर्या व ककरहा के इरफान अंसारी तथा डब्लूडब्लूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी।
रैली में मिहींपुरवा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज, नवयुग इंटर कॉलेज, ममतारानी इंटर कॉलेज, शिव प्रसाद बिन्देश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज सेमराहना व मोगली विद्यालय मोतीपुर के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों, मोतीपुर एवं ककरहा रेंज के वनकर्मियों, ग्राम प्रधान गंगापुर रमेश सिंह एवं ग्राम वन समिति खड़िया के अध्यक्ष जोखन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस मौके पर निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मोगली विद्यालय मोतीपुर के छात्र-छात्राओं के बीच मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस दौरान अब्दुल रशीद खान, अमरनाथ मौर्य, राजेन्द्र गुप्ता, रचना वर्मा, अनिल कुमार पांडेय, फील्ड सहायक मंसूर अली, वन रक्षक शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।