फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tappebaaz blew Rs 44,500 from businessman

टप्पेबाज ने उड़ाए रु 44500

Tue, 16 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tappebaaz blew Rs 44,500 from businessman
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में व्यवसायी को चकमा देकर एक टप्पेबाज कैश बॉक्स से 44,500 रुपये लेकर फरार हो गया। चोर ने इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया कि व्यापारी को घटना की जानकारी आधे घंटे बाद हुई। भूपगंज बाजार निवासी व्यापारी अशोक मालानी सुबह 10 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक अनजान व्यक्ति पांच सौ की नोट लेकर खुदरा मांगने पहुंचा।
विज्ञापन

अशोक मलानी ने उसको फुटकर दे दिया। इसके बाद वह छोटी नोट का फुटकर मांगने लगा और बातों में उनको उलझाकर कैश बॉक्स में रखे 44,500 रुपये ले उड़ा। अशोक मालानी को जब आवश्यकता पड़ी तो देखा पैसा गायब है। उन्होंने बहुत ढूंढा, लेकिन कैश नहीं मिला। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो चोरी का पता चला। उन्होंने थाने में प्रकरण की तहरीर दी है। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed