फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Taking care of children in winter is essential

Bahraich News: ठंड में बच्चों की देखभाल जरूरी

Wed, 12 Nov 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Taking care of children in winter is essential
बहराइच। तराई क्षेत्र में ठंड बढ़ने के साथ ही बाल रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब 200 से 250 बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर बच्चे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और दस्त जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहते हैं।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम की ठंड से बचाव के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडी हवा से दूर रखें। अगर बच्चे को खांसी, बुखार, सांस तेज चलने या दस्त की शिकायत हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मौसम में कोल्ड डायरिया और निमोनिया का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनाएं, सिर ढककर रखें और नंगे पांव न चलने दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चों के लिए उन्होंने कंगारू मदर केयर की सलाह दी है, यानी मां बच्चे को अपने सीने से लगाए रखे ताकि उसे ठंड न लगे। उन्होंने कहा कि छह महीने तक बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिए और सुबह की धूप जरूर दिखानी चाहिए।


उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी रखकर बच्चे को मौसम की बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। परिवारों को चाहिए कि ठंड में बच्चों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed