फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Take action against those who exit the hotspot

हॉटस्पॉट में बाहर निकलने वालों पर करें कार्रवाई

Mon, 22 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Take action against those who exit the hotspot
बहराइच के मोहल्ला कानूनगोपुरा हॉटस्पॉट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी मोहल्ले में लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने हॉटस्पॉट मोहल्ले में लोगों का आवागमन चोरी छिपे होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हॉटस्पॉट मोहल्ले के नामित कर्मचारी लोगों को घर-घर आसानी से सामान पहुंचाएं, जिससे हॉटस्पॉट में किसी को समस्या न हो।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी में 11 जून को एक वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। लेकिन मोहल्ले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। अब तक छह कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सोमवार को जिलाधिकारी शंभु कुमार, एसपी विपिन मिश्रा के साथ मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस सूरज पटेल, सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, ईओ पवन कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ मोहल्ले की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोई भी नागरिक न निकले। कोई भी नागरिक नियम को तोड़कर निकलते दिखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में वस्तुओं को कर्मचारी घर-घर तक आसानी से पहुंचाएं, जिससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट का नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी परिवारों की थर्मल स्क्रीनिंग और फीवर ट्रैकिंग जरूर कराई जाए। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. जयंत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अजीत चंद्रा, अर्बन नोडल डॉ. पीके वर्मा, सीओ नरेश सिंह, कोतवाल आरपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed