{"_id":"5e75033c8ebc3e728a436d03","slug":"suspected-signs-of-corona-found-in-a-youth-who-returned-from-dubai-bahraich-news-lko514587588","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से लौटे युवक में मिले कोरोना के संदिग्ध लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से लौटे युवक में मिले कोरोना के संदिग्ध लक्षण
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। दुबई से रुपईडीहा क्षेत्र का एक युवक आठ दिन पूर्व लौटा है। यहां वापस आने के बाद उसमें कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिले हैं। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच में लक्षण मिलने पर तत्काल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। उसे मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक का खून जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। उधर, मर्चेंट नेवी कर्मी का भी अभी इलाज चल रहा है। कोरोना के दो संदिग्ध मरीज भर्ती होने से हड़कंप मचा है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक सऊदी अरब के दुबई में नौकरी करता है। 12 मार्च को वह दुबई से घर आया है। परिवारीजनों ने बताया कि तीन दिनों से युवक खांसी, बुखार व सांस लेने की समस्या से परेशान है। परिवारीजनों ने सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में दी। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने थर्मामीटर लगाकर युवक की जांच की, जिसमें उसके शरीर का तापमान 99.4 फारेनहाइट पाया गया।
तत्काल इसकी सूचना सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह को दी गई। इसके बाद उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में युवक को भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि युवक की कोरोना वार्ड के चिकित्सकों ने जांच की। इसके बाद उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कराया दिया गया है।
विज्ञापन
युवक तीन दिनों से खांसी व बुखार से पीड़ित है। ऐसे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, रुड़की निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी का भी कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही मर्चेंट नेवी कर्मी की पत्नी का सैंपल भी लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी जानकारी
रुपईडीहा के बाबागंज क्षेत्र का निवासी युवक 12 मार्च को दुबई से गांव आया है। लेकिन तीन दिनों से उसकी हालत कुछ ज्यादा खराब है। चिकित्सकों की टीम उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आई है। खून जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
डॉ. डीके सिंह, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
एंबुलेंस को किया सेनेटाइज
रुपईडीहा क्षेत्र के युवक को जिस एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती किया गया। उस एंबुलेंस का स्वास्थ्य कर्मियों ने पीपी किट पहनकर सेनेटाइज किया। इसके साथ ही इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों पर भी दवा छिड़काव किया गया। इसके बाद एंबुलेंस को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।