{"_id":"629a43ca4ec0b816ac54fb2f","slug":"surat-of-the-city-will-become-a-food-and-selfie-zone-bahraich-news-lko6335875200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवरेगी शहर की सूरत, बनेगा फूड व सेल्फी जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवरेगी शहर की सूरत, बनेगा फूड व सेल्फी जोन
विज्ञापन
बहराइच। अगर सब कुछ ठीक चलता रहा तो जल्द ही शहर की तस्वीर बदल जाएगी। शहर को व्यवस्थित ढंग से सजाने की योजना बन रही है। नगर पालिका ने तैयारी भी शुरू कर दी है। शहर की सड़कें, पार्क आदि व्यवस्थित होंगे। सड़कों के दोनो तरफ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अस्थाई दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा। जाम न लगे इसके लिए नई व्यवस्थाएं लाई जाएंगी। पहले चरण में सिविल लाइंस क्षेत्र और जेल रोड पर कार्य कराने का निर्णय लिया गया है। फूड जोन, सेल्फी जोन आदि भी बनाए जाएंगे। समस्त सरकारी कार्यालयों को भी दुरुस्त और सुंदर बनाया जाएगा।
स्टीलगंज तालाब का होगा सौंदर्यीकरण
घंटाघर रोड पर रविवार को लगने वाला संडे बाजार अब हटाया जाएगा। इस बाजार को अब जीआईसी के बगल वाले मैदान में शिफ्ट किया जाएगा। यहां लगने वाली करीब तीन सौ दुकानों को चिन्हित किया जा रहा है। आरोप है कि यहां पर दुकान लगाने के एवज में दुकानदारों से वसूली भी की जाती है। समस्त दुकानों का पंजीकरण भी किया जा रहा है, ताकि दुकानदारों को सरकारी व्यवस्थाओं में लाभान्वित किया जा सके। वहीं स्टीलगंज पक्का तालाब का सौंदर्यीकरण लाइटिंग आदि करने की तैयारी की जा रही है। यहां आने-जाने के लिए सकरे रास्तों को भी दुरुस्त किया जाएगा। सुंदरता बढ़ाने वाले वृक्ष भी लगाए जाएंगे। लोग शाम को आकर यहां घूम सके इसके लिए माहौल तैयार किया जाएगा।
बनेगा फूड जोन और सेल्फी जोन
जेल रोड स्थित चर्च के पास कब्जा हो चुकी नजूल की जमीन पर बने दुकानों को ध्वस्त करके पूरी जमीन खाली कराई जाएगी। इस जमीन का सौंदर्यीकरण कराकर यहां पर फूड जोन बनाने की योजना है। यहां आसपास सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। सेल्फी जोन बनाने के लिए तीन से चार स्थानों की तलाश की जा रही है। नगर पालिका के मद से वालपेटिंग और स्लोगन का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण
सड़कों के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष तैयारी है। सड़कों के दोनो तरफ सजावटी वृक्ष लगाए जाएंगे। खाली स्थान मिलने पर क्यारियां बनाई जाएंगी। खंभों, रोडलाइटों को भी सजाया जाएगा। सड़कों के दोनो तरफ से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। सड़कों के दोनों तरफ अवैध रूप से बने कामर्शियल कांपलेक्स को हटाने के लिए नोटिस पहले से ही भेजा जा चुका है। कई अवैध कांपलेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, ताकि सड़कों को जाम से निजात मिले।
कार्ययोजना तैयार, जल्द शुरू होगा काम
शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें कई विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। कार्ययोजना तैयार हो गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। -ज्योति राय, सिटी मजिस्ट्रेट, बहराइच