फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sugarcane of farmers ready, mill not start

किसानों का गन्ना तैयार, नहीं चली मिल

Tue, 12 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane of farmers ready, mill not start
जरवल (बहराइच)। जरवलरोड में स्थित आईपीएल चीनीमिल का संचालन अभी नहीं शुरू हो सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक चीनीमिल नवंबर माह के अंत तक होगा। जबकि गन्ना किसानों के खेतों में तैयार है। ऐसे में बिना गन्ना कटाई के किसान खेतों में दूसरी फसलों की बोआई नहीं कर सकेंगे। रबी फसल की बोआई पूरी तरह प्रभावित होगी। मिल को करीब साढ़े पांच हजार किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं। यह सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत जरवल रोड के बंभौरा में आईपीएल चीनीमिल स्थापित है। इस चीनी मिल में जरवल विकास खंड के अलावा गोंडा के किसान भी गन्ना लेकर आते हैं। क्षेत्र में लगभग चार हजार बीघा गन्ना पेड़ी व पांच हजार बीघा बोआई का लगा हुआ है। जिसे काटकर किसान गेहूं व अन्य फसलों की बोआई करेंगे। लेकिन मिल प्रशासन नवंबर माह के अंत में संचालन करने की बात कह रहा है। जिससे किसानों के माथे पर बल आ गया है।
विज्ञापन

समय से मिल का संचालन न होने से किसानों को जहां की रबी की फसल बोआई करने में पिछड़ना होगा। वहीं कई लोग गेहूं व अन्य फसलों की बोआई भी खेतों में नहीं कर सकेंगे। मालूम हो कि कैसरगंज क्षेत्र कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का निर्वार्चन क्षेत्र है। लेकिन मिल के अधिकारी किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2019 का नवीन सत्र शुरू न होने से क्षेत्र के किसान भी पशोपेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष धर्मचंद महेश ने मिल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 15 नवंबर तक मिल संचालन नहीं किया गया तो किसानों के हित में मिल परिसर में ही आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा है। इस मामले में जिला गन्ना अधिकारी शैलेष मौर्या को फोन कर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनके मोबाइल पर घंटी बजी, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed