फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sugarcane filled trolley stolen, angry farmers protest

क्रय केंद्र से गन्ना भरी ट्रॉली चोरी, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane filled trolley stolen, angry farmers protest
बहराइच। रामपुर धोबियाहार गांव स्थित क्रय केंद्र से गन्ना लदी ट्रॉली चोरी हो गई। घटना से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर जल्द खुलासे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार में गन्ना क्रय केंद्र स्थित है। गांव निवासी श्रीप्रकाश रविवार रात ट्रॉली पर गन्ना लादकर तौल कराने के लिए क्रय केंद्र गया था। वह ट्रॉली वहीं खड़ी करके अपने घर चला गया और जब सोमवार सुबह वह क्रय केंद्र पहुंचा तो गन्ने से लदी ट्रॉली चोरी हो चुकी थी। ट्रॉली चोरी होने की जानकारी अन्य किसानों को मिलते ही वह आक्रोशित हो उठे और सभी किसान प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

किसानों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की। सूचना पर वैवाही चौकी इंचार्ज अमित सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed