फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   sugar mill

13 घंटे बाद शुरू हुआाचीनीमिल का संचालन

Wed, 25 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती सहकारी चीनीमिल का संचालन 13 घंटे बाद शुरू हो गया, गन्ना पेराई शुरू कर दी गई। जीएम के मुताबिक हाईवे व मिल परिसर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली का गन्ना की दो से तीन में पेराई होने पर सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

नानपारा स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनीमिल का ब्वॉयलर मंगलवार सुबह छह बजे तकनीकी कारणों से खराब हो गया था जिससे गन्ने की पेराई ठप हो गई। मिल परिसर व नानपारा-बहराइच हाईवे पर 550 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रकों की लाइन लग गई। किसानों की भीड़ एकत्रित होने से परेशानी होने लगी। हाईवे पर जाम लग गया था।
विज्ञापन

चीनीमिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मिल के ब्वॉयलर की तकनीकी खामी कर्मचारी दुरुस्त करने में लगे थे। खामी दूर होने पर मिल का संचालन मंगलवार शाम को सात बजे से शुरू हो गया है। गन्ना पेराई कार्य भी होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि किसानों को चार से पांच दिन पहले इंडेंट मिल जाता है। इससे किसान गन्ना लेकर पहुंचने लगते हैं। ऐसे में मिल परिसर व हाईवे के निकट खड़े वाहनों के गन्ने की पेराई दो से तीन में होने पर भीड़ हट सकेगी। उन्होंने कहा कि लगातार मिल का संचालन होने पर दो से तीन दिन में किसानों की भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed