फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Suddenly increased water level of rapti, sand mining stopped

अचानक बढ़ा राप्ती का जलस्तर, बालू खनन का काम रुका

Thu, 29 Jun 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Thu, 29 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Suddenly increased water level of rapti, sand mining stopped
राप्ती कर रही कटान - फोटो : अमर उजाला
 जिले में भले ही लोग बरसात के लिए तरस रहे हैं, लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर हुई बरसात के बाद बुधवार देर शाम राप्ती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे जमुनहा क्षेत्र में राप्ती नदी से बालू खनन पूरी तरह रुक गया है। वहीं गुरुवार को घटते जल स्तर के साथ ही राप्ती की लहरों ने अपने किनारों पर तेजी से कटान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


नेपाल के पहाड़ों पर हुई बरसात के कारण बुधवार शाम से ही राप्ती नदी का जलस्तर जमुनहा क्षेत्र में तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार शाम पांच बजे राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 126.90 मीटर नापा गया।
विज्ञापन


यह जल स्तर गुरुवार सुबह आठ बजे बढ़कर 127.40 मीटर पहुंच गया। इससे जमुनहा क्षेत्र में खपरिया व कथरामाफी में हो रहा बालू खनन का कार्य पूरी तरह से थम गया। बुधवार शाम बालू भरने आए सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली देर शाम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह दस बजे से राप्ती नदी का जल स्तर अचानक घटने लगा। बैराज पर सुबह दस बजे नदी का जलस्तर 127.35 मीटर मापा गया। जो दोपहर बारह बजे घटकर 127.30 मीटर पहुंच गया। तेजी से घटते जलस्तर के कारण राप्ती नदी की लहरों ने अपने किनारों पर कटान शुरू कर दिया है। जमुनहा के घुमना व भागड़ में नदी की लहरें करीब एक से डेढ़ मीटर तक अपने किनारों को काट चुकी हैं। जिससे 26 किसान प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed