फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   subhash chandra bose jayanti celebrated

समाज के नेतृत्व का संकल्प लें युवा

Sat, 23 Jan 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 23 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
subhash chandra bose jayanti celebrated
बहराइच। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शनिवार को बहराइच में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मॉल कचहरी भवन स्थित जनपद अधिवक्ता संघ में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने युवाओं को समाज का नेतृत्व करने का संकल्प लेने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेताजी को याद किया गया। सेनानी भवन में भी गोष्ठी का आयोजन कर किसान, गरीब व असहायों की सेवा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हाईकोर्ट लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी सिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज अपनी दिशा भटकता जा रहा है, इसलिए युवा पीढ़ी को समाज का नेतृत्व अपने हाथों में लेने के लिए आगे आना होगा।

संचालन कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मैथिलीशरण श्रीवास्तव ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की नींव को देश के बाहर रहकर भी नेताजी ने हिला दिया था। उनके बलिदान को पूरा देश सलाम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष केवी सिंह, महामंत्री मुरारी लाल गौड़, रामनरेश शुक्ला, रामेश्वर पवन, वीरेंद्र त्रिपाठी, बृजेश पाठक, प्रमोद आजाद, महेंद्र पाल श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

उधर, पूर्व सैनिक छेदी सिंह के आवास पर आयोजित प्रेरणा संकल्प सभा की अध्यक्षता ब्लॉक विशेश्वरगंज अध्यक्ष सरदार राम प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदू सिंह रहीं।

नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक सलामी दी गई। वक्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अनुकरणीय बताया। इस दौरान गन्ना किसानों के हक में बहराइच-गोंडा मार्ग पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।

साथ ही खाद्यान्न, पेंशन, कंबल वितरण आदि योजनाओं में हुई धांधली का पर्दाफाश करने के लिए संघर्ष शुरू करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर निर्मला सिंह, गीता सिंह, राजकुमारी, सगुणा पांडेय, रेखा पाठक, कुंवर साहब तिवारी, उदय प्रताप सिंह आदि लोग थे।

उधर, बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी की अगुवाई में सेनानी भवन सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, रमेश मिश्रा आदि लोग थे।


रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

बहराइच। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को जिला अस्पताल में समाजसेवियों व खिलाड़ियों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

शहर के मोहल्ला खत्रीपुरा निवासी व राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियन आलोक श्रीवास्तव ने शनिवार को असहाय व गरीब रोगियों की सेवा के लिए रक्तदान किया।

इस कार्य में कपड़ा कारोबारी व वरिष्ठ समाजसेवी सुमित कनौडिया ने भी सहयोग किया। सुमित ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।

आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है और शरीर के रक्त का कतरा-कतरा भी किसी जरूरतमंद के काम आ जाए, इससेे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। समाजसेवी सुमित ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा में सदैव तत्पर रहना ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed