फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students showed their scientific talent in the exhibition

प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा

Sun, 20 Oct 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students showed their scientific talent in the exhibition
बहराइच के सेंट एंथोनी स्कूल में रविवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा प्रस्तुत म - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत किए गए मॉडलों की लोगों ने सराहना की। इस दौरान वक्ताओं ने विज्ञान की उपयोगिता व उसके दुष्परिणामों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं की ओर से बनाए गए टाइम बम, रॉकेट लांचर, लिक्विड वैलकैनो, हार्ट, जेसीबी, विलेज एंड सिटी लाइफ आदि के मॉडलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि छात्रों के अंदर विज्ञान को समझनेे की उत्सुकता उनके मॉडल में साफ दिखाई दे रही है। विज्ञान के गूढ़ रहस्यों को समझने के साथ ही उसके दुष्परिणामों के प्रति भी हमें जागरूक रहने की जरूरत है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दीपक त्रिवेदी व देवानंद ने कहा कि छात्र अपनी प्रतिभा से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक डॉ. शिवमोहन मिश्र ने कहा कि विज्ञान ने हमारे जीवन को सरल बनाया है तो वहीं मानव जाति को इसके दुष्परिणाम को भी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. भुवन मोहन मिश्र, हर्षित मिश्र, अनन्या पांडेय, हर्षिता सोनी, भावना शर्मा, रूही वर्मा, स्तुति गुप्ता, नितिन, अनुज, अब्दुल्ला, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed