फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students from the district will showcase their talent at the annual art festival.

Bahraich News: वार्षिक कला उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे जिले के विद्यार्थी

Fri, 24 Jul 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students from the district will showcase their talent at the annual art festival.
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक कला उत्सव-2026 में जिले के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए छात्र-छात्राएं 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार कला उत्सव का आयोजन अगस्त से अक्तूबर तक चार चरणों में होगा। पहले चरण में अगस्त के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह तक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। सितंबर के प्रथम सप्ताह 1 से 10 सितंबर के बीच जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन होगा, जबकि जिला स्तर के विजेता विद्यार्थी अक्तूबर में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में बहराइच का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से समयबद्ध पंजीकरण कराते हुए विद्यार्थियों को कला उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता में संगीत, नृत्य, चित्रकला, नाटक सहित विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
वार्षिक कला उत्सव-2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026 (ऑनलाइन)
प्रतिभागी: कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी
विद्यालय स्तर: अगस्त का प्रथम-द्वितीय सप्ताह
ब्लॉक स्तर: अगस्त का अंतिम सप्ताह
जिला स्तर: 1 से 10 सितंबर 2026
राज्य स्तर: अक्तूबर 2026
प्रतियोगिता की प्रमुख विधाएं: संगीत, नृत्य, चित्रकला, नाटक सहित अन्य कलाएं
जिले के प्रतिभागी: राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं
उद्देश्य: विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर राज्य स्तर तक पहुंचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed