{"_id":"6851d5b89529c2f7630b6ebf","slug":"student-who-went-to-give-practical-exam-went-missing-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132313-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रयोगात्मक परीक्षा देने निकली छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रयोगात्मक परीक्षा देने निकली छात्रा लापता
Wed, 18 Jun 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र निवासी एक 19 वर्षीय छात्रा सोमवार की दोपहर लापता हो गई। छात्रा के लापता होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली नानपारा में तहरीर देकर युवती को खोजने की गुहार लगाई है।
नानपारा निवासी महिला ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे उनकी बेटी प्रयोगात्मक परीक्षा देने रुपईडीहा जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। सभी रिश्तेदारों व सगे संबंधियोंं के यहां जानकारी की गई है, लेकिन बेटी वहां भी नहीं गई। इससे पूरा परिवार अनहोनी को लेकर आशंकित है। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि छात्रा के मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा।