फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   stop cheating will challenge in bord exaim

यूपी बोर्ड एग्जाम में नकल रोकना होगी चुनौती

Mon, 15 Feb 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 15 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
stop cheating will challenge in bord exaim

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं दो दिन बाद शुरू हो रही हैं। इस बार शासन ने सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं लेकिन जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में परीक्षा पुराने ढर्रे पर ही होगी। सीसीटीवी कैमरे के अभाव में परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकना चुनौती होगी, अफरातफरी भी तय है।

विज्ञापन


हालांकि अधिकारी नकलविहीन परीक्षा के दावे जरूर करते नजर आ रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में तीन चरणों में 120 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केेंद्रों पर हाईस्कूल के 46547 और इंटरमीडिएट के 36768 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


शहर के परीक्षा केंद्रों की स्थिति तो ठीक है लेकिन ग्रामीण अंचलों में टीनशेड और मानकविहीन कमरों में ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा देना मजबूरी होगी। इस बार शासन ने परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे लेकिन जिले में एक भी परीक्षा केंद्र पर अब तक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बोर्ड के इम्तिहान जिले में पुराने ढर्रे पर ही होंगे। उड़ाका दलों के सहारे ही इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के प्रयास महकमा करेगा। ऐसे में बीते वर्षों की तरह ही परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ तो जमा होगी ही, अफरातफरी की स्थिति भी देखने को मिलेगी। वहीं परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर संचालन का भी कोई इंतजाम नहीं है।


इस बार बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं हो सकी है। 120 परीक्षा केंद्र हैं लेकिन नकल नहीं होने दी जाएगी। उड़ाका दस्ते गठित किये जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक उड़ाका दल भी मौजूद रहेगा, नकलविहीन परीक्षा करवाई जाएगी। सभी सेंटरों तक तैयारियां पूरी हैं।
-रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक


छात्रों की स्थिति

हाईस्कूल:
संस्थागत बालक- 25403
संस्थागत बालिका- 20129
व्यक्तिगत बालक- 660
व्यक्तिगत बालिका- 355

इंटरमीडिएट:
संस्थागत बालक- 17993
संस्थागत बालिका- 17143
व्यक्तिगत बालक- 898
व्यक्तिगत बालिका- 734

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed