फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stirred to see dragon wrapped in bike

बाइक में अजगर लिपटा देख मचा हड़कंप

Sat, 02 Nov 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Stirred to see dragon wrapped in bike
कतर्नियाघाट के गिरिजापुरी में बाइक के शॉकर में घुसा अजगर। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने बाजार से लौट कर अपनी बाइक घर के अंदर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद डिक्की से सामान निकालने पहुंचे ग्रामीण को बाइक के शाकर में अजगर लिपटा हुआ दिखा। इस पर लोगों में हड़कंप मच गया। वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत कैलाशपुरी गांव निवासी संजीव मदेशिया शनिवार की दोपहर बाइक से चफरिया बाजार आए थे। बाजार से घर लौटते समय रास्ते में उनकी बाइक के शॉकर में अजगर लिपट गया, लेकिन वह जान नहीं पाए। उन्होंने घर ले जाकर बाइक खड़ी कर दी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद वह बाइक की डिक्की से सामान निकालने पहुंचे, तो बाइक में अजगर लिपटा दिखाई दिया। जिस पर घर में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर पास के रहने वाले विनोद साहनी, मुकेश, पंकज आदि मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी कतर्निया रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव को दी गई। इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed