फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Step mother had her daughter murdered by her lover

सौतेली मां ने प्रेमी से कराई थी बेटी की हत्या

Wed, 23 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Step mother had her daughter murdered by her lover
विशेश्वरगंज (बहराइच)। चार दिन पूर्व गोंडा की सीमा पर मिले बालिका के शव की पहचान कराने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। बालिका की हत्या उसकी सौतेली मां ने प्रेमी व उसके एक सहयोगी के माध्यम से कराई थी। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर सौतेली मां ने बेटी की हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

गोंडा जिले की सीमा से सटे विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लखनगोंडा गांव के निकट कुछ दिन पूर्व पानी से भरे गड्ढे में एक किशोरी का शव मिला था। उसकी पहचान खरगूपुर थाना क्षेत्र के राजापुरवा गांव निवासी फलक पुत्री रिजवान के रुप में हुई थी। किशोरी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस की टीम लगी हुई थी।
विज्ञापन

एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि टीमों को पड़ताल के लिए लगाया गया था। पूछताछ के दौरान सौतेली मां रुकसाना ने मनमुटाव होने व अवैध संबंधों में रोड़ा बनने के बाद फलक की हत्या कराने की बात स्वीकारी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह व एसआई शेषमणि पांडेय ने बताया कि सर्विलांस की जांच के दौरान घटनास्थल के निकट रुकसाना के प्रेमी गोंडा के कौड़िया निवासी इकरार उर्फ ननके और नूरे आलम के मौजूद होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के प्रसव होने पर वापस लौटी पुलिस
घटना की मुख्य साजिशकर्ता रुकसाना गर्भवती थी। मामले के खुलासे के साथ ही बुधवार को पुलिस उसके घर पहुंची, तो जानकारी हुई कि रुकसाना को प्रसव हुआ है। जिसके बाद टीम बैरंग वापस लौट आई। उपनिरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि अब बाद में महिला की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed