फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Status of medical college, facilities are not even of CHC level

Bahraich News: दर्जा मेडिकल काॅलेज का, सुविधाएं सीएचसी स्तर की भी नहीं

Sat, 11 Jan 2025 07:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Jan 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Status of medical college, facilities are not even of CHC level
बहराइच मेडिकल कालेज के हृदयरोग विभाग में भर्ती मरीज। -
बहराइच। मेडिकल कॉलेज बनने के छह साल बाद भी कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे हृदय रोग, न्यूरो सहित गई अन्य बीमारियों का इलाज यहां नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से यहां आने वाले मरीजों को निजी अस्पताल या लखनऊ रेफर होना पड़ रहा है। यही नहीं ईको व टीएमटी जांच की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जांच के नाम पर सिर्फ ईसीजी की सुविधा मिल रही है। लोगों का कहना है कि भले ही इसे मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिल गया है लेकिन सुविधाएं सीएचसी स्तर की भी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में देवीपाटन मंडल के जिला बहराइच के साथ ही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व पड़ोसी देश नेपाल के बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ जुटती है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद पीएमएस संवर्ग से तैनात कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. मलय श्रीवास्तव का ट्रांसफर हो गया, लेकिन उनके पद पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आजकल अनियमित जीवनशैली व गलत खान-पान के कारण दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं सर्दियों में हृदयरोगियों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में हृदयरोगी बेहतर इलाज की आस लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं, लेकिन चिकित्सक न होने से वे लौट रहे हैं। इसके अलावा न्यूरोलाॅजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलाॅजिस्ट, गुर्दा रोग विशेषज्ञ व कैंसर रोग विशेषज्ञ अभी तक नहीं मिल पाए हैं। इसका खामियाजा आर्थिक रूप कमजोर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जल्द ही तैनात होंगे चिकित्सक
कार्डियोलॉजिस्ट समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए पत्र भेजकर शासन को अवगत कराया गया है। नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे।
-डॉ. अरविंद शुक्ला, बाल रोग विशेषज्ञ/मीडिया प्रभारी

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed