फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Statues of Lord Ganesha installed at 124 places

Bahraich News: 124 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित

Sun, 08 Sep 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 08 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Statues of Lord Ganesha installed at 124 places
काली मंदिर परिसर में स्थातिप गणेश प्रतिमा की पूजा करते श्रद्धालु। -संवाद
बहराइच/शिवपुर। गणेश चतुर्थी पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बने पंडालों व घरों में शनिवार को देवों के प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गजानन महाराज की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। जिले भर में लगभग 124 स्थानों पर प्रतिमाएं रखी गई हैं जहां पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। पंडालों में आरती व भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन


गणेश महोत्सव के पहले दिन शनिवार को घरों के साथ ही पूजा पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। भव्य शृंगार के बाद सामूहिक रूप से उनका पूजन-अर्चन किया गया। कई पंडालों में विभिन्न अनुष्ठान भी किए गए।
विज्ञापन


शहर के मेडिकल कॉलेज के निकट, ब्राह्मणीपुरा, मोहल्ला किला व खत्रीपुरा सहित अन्य जगहों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। रात में आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया है। पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुर के नव युवक गणेश पूजा समिति बेलामकन के अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि पांच दिन तक पूजा-अर्चना चलेगी। थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चार जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। नवाबगंज के काली मंदिर में नव युवक पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यज्ञसैनी की अगुवाई में पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed