फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   State minister for Health bifre see the chaos in the burns ward

बर्न वार्ड में अव्यवस्था देख बिफरे स्वास्थ्य राज्यमंत्री

Tue, 08 Dec 2015 10:30 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी यादव मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं का मुआयना करने के बाद वार्डों का निरीक्षण किया। बर्न वार्ड में अव्यवस्था देख वह बिफर पड़े। इस दौरान मरीजों ने अपनी व्यथा भी राज्यमंत्री को सुनाई। बोले कि इलाज औपचारिकता भर है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में अव्यवस्था की शिकायतें अरसे से हो रही थी। इसके चलते मंगलवार देर शाम तक प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी यादव लाव लश्कर के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पर इमरजेंसी सेवाओं का मुआयना करने के बाद उन्होंने आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी। इस पर कई मरीज बिफर पड़े। बोले कि इलाज महज औपचारिकता भर है। मरहम, पट्टी और इंजेक्शन तक बाहर से लिखा जाता है। सिर्फ बुखार व सामान्य रोगों की दवाइयां ही मिलती हैं। इसके बाद ओपीडी का मुआयना करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री आईसोलेशन वार्ड में पहुंच गए। यहां फर्श पर पानी भरा मिला। गंदगी बिफरी मिली। संवेदनशील वार्ड होने के बावजूद सफाई व्यवस्था नदारद देखकर राज्यमंत्री बिफर पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बोले कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्वास्थ्य राज्यमंत्री जब महिला अस्पताल की ओर जा रहे थे तो उन्हें ओपीडी के बरामदे में तीन, चार कुत्ते टहलते मिले। इस पर वह और भी भड़क उठे। महिला अस्पताल पहुंचने पर वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों ने भी अव्यवस्था की शिकायत की। अस्पताल की ओर से मिलने वाले फल, दूध और भोजन को महज औपचारिकता बताया। किचन के निरीक्षण के दौरान भी अव्यवस्था देख राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को चेतावनी दी है। इस मौके पर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उमाकांत वर्मा, सीएमओ डॉ. केबी जैन, सीएमएस डॉ. माहेश्वरी पांडेय, डॉ. मधु गैरोला, डॉ. डीके सिंह, डॉ. केके वर्मा, डॉ. एहतशाम अली खान, डॉ. हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed