फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   State employees asked for old pension

Bahraich News: पुरानी पेंशन के लिए राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
State employees asked for old pension
जुलूस निकालकर नारेबाजी करते राज्य कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी।   -संवाद
बहराइच। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के राज्य कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। शहर के गेंदघर मैदान में सैकड़ों राज्य कर्मचारी इकट्ठा हुए। जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर कर्मचारियों के साथ धोखा दिया है। सरकार इसे जल्द से जल्द बहाल करे। जब तक सरकार इसे बहाल नहीं करेगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन को समर्थन देते हुए इस अवसर पर सिंचाई संघ, ग्रामीण कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, बिजली कर्मचारी संघ, एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संगठन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर इंजीनियर संघ, मृतक आश्रित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सहित एक दर्जन से अधिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed