{"_id":"64592a916aec4f99280935a4","slug":"staff-trained-for-vote-counting-bahraich-news-c-13-1-223602-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मतगणना के लिए कर्मचारियों को किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मतगणना के लिए कर्मचारियों को किया प्रशिक्षित
Mon, 08 May 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 08 May 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विकास भवन के सभागार में सोमवार को मतगणना को लेकर आरओ, एआरओ व मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर मतगणना कार्य में लगे आरओ, एआरओ व मास्टर ट्रेनरों को मतपेटिका की जांच, मतपत्रों की बंडलिंग करना, वैध अवैध मतों की पहचान के साथ गणना के संबंध में तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र ने बताया कि अध्यक्ष व सदस्य के पदों के लिए अलग-अलग मत पत्रों का उपयोग किया गया है। इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुसार मतपेटिकाओं को खोलने के बाद मतपत्रों की छंटाई व बंडलिंग का कार्य सावधानी के साथ किया जाए। गणना के दौरान नकली मतपत्र मिलने पर उसका तत्काल परीक्षण कराया जाए। उन्होंने सभी से चक्रवार गणना पर एजेंटों का हस्ताक्षर हर हाल में कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि मतगणना कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डीडीओ महेंद्र कुमार पांडेय, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. सीके वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी पीएल भार्गव, आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रदीप अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।