{"_id":"9fdd9f6c53b18d1658d58ea60556254c","slug":"staff-nurse-will-keep-a-watch-on-suspects-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगी स्टाफ नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगी स्टाफ नर्स
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रात के समय जिला अस्पताल में सक्रिय होने वाले दलालों पर अब स्टाफ नर्स पैनी नजर रखेंगी।
सीएमएस ने सहायक नर्सिंग अधीक्षिका को इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है। सीएमएस ने सभी स्टाफ नर्स को चौकन्ना रहने की बात कही है।
जिला अस्पताल में निजी नर्सिंग होम के दलाल और फर्जी डॉक्टर सक्रिय हैं। रात के समय ये मरीजों को बरगलाते हैं और दवा एवं जांच के नाम पर अवैध वसूली करते हैं।
दो दिन पूर्व जनरल वार्ड दो में रात के करीब दो बजे एक आलाधारी डॉक्टर पहुंचा, उसने कई मरीजों से दवा के नाम पर अवैध रुपये वसूल लिए।
जब इसकी भनक वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स को लगी, तब तक फर्जी डॉक्टर फरार हो गया।
सीएमएस डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सहायक नर्सिंग अधीक्षिका ललिता जार्ज को फर्जी डॉक्टरों व दलालों पर विशेष नजर रखने की बात कही है।
कहा कि स्टाफ नर्स व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएं। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल सूचित किया जाए, संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस ने इस बाबत कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज शेषमणि पांडेय को भी पत्र भेजा है।