Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stadium Red defeated Blue by 10 wickets.

Bahraich News: स्टेडियम रेड ने ब्लू को 10 विकेट से हराया

Sat, 21 Nov 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Stadium Red defeated Blue by 10 wickets.
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू की टीम ने 140 रन बनाए। प्रांजल यादव ने 40, यश मिश्रा ने 30 और कप्तान अरहान ने 20 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


रेड की ओर से यश मिश्रा ने पांच, फराज खान ने तीन और अहमद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 21.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली। किशन वर्मा ने नाबाद 53, अहमद ने नाबाद 36 और अब्बास मेहंदी ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन


ब्लू की ओर से यश श्रीवास्तव और आर्यन देव सिंह ने एक-एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए किशन वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में शिवांश जायसवाल और यशवर्धन ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर देवाशीष राम, संयुक्त सचिव तौहिदुल्ला खान, राजेश पासवान, हैदर शाह और उपक्रीड़ाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed